Rewari Crime: चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो बदमाश काबू, एक दिन रिमांड पर

On: November 6, 2021 12:11 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। रेवाडी पुलिस ने छोटी दीवापवी पर चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के मोहल्ला बाससिताबराय निवासी शिवम उर्फ गंजी व नई बस्ती निवासी मोनू उर्फ बुढा के रूप मे हुई है। शिकायतकर्ता रामअवतार सैनी पुत्र खूबराम सैनी निवासी मोहल्ला बल्लुवाडा रेवाड़ी ने पुलिस मे शिकायत दी थी कि मेरा लड़का अमित रेवाड़ी के बारा हजारी मे स्थित आगरा चाट भंडार पर काम करता था। बुधवार की रात को मेरा लड़का अमित दुकान से मिठाई का डब्बा घर पर रखकर हमे ये कह कर गया था कि मैं दुकान का सामान रखवाकर आऊँगा। पूरी रात निकाल गई लेकिन मेरा लड़का वापिस घर नही लोटा। सुबह मुझे पता चला कि मेरे लड़के अमित के साथ कुछ लड़को ने मारपीट की तथा चाकू से भी वार किए और मौके से फरार हो गए। इसके बाद मेरे लड़के अमित को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक आरोपी यश उर्फ नन्नु पुत्र अशोक कुमार निवासी नई बस्ती रेवाड़ी को पहले ही गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया था। आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या में शामिल दो और आरोपियों शिवम उर्फ गंजी व मोनू उर्फ बुढा का नाम सामने आने पर चौकी पुलिस ने मामले में संलिप्त दो और आरोपीयों शिवम उर्फ गंजी पुत्र महेश निवासी मोहल्ला बास सिताबराय व मोनू उर्फ बुढा पुत्र नवल किशोर निवासी मोहल्ला नई बस्ती रेवाड़ी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now