रेवाडी: सुनील चौहान। जिले में पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद चोरियां नहीं रूक रही है। चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोर एक बार फिर रात को नगर परिषद कार्यालय के अंदर खड़े एक डंपर और कम्पैक्टर मशीन की 4 बैटरी चोरी कर ले गए।
दीपावली के दिन चोरी की इन घटनाओं को पता चला तो नप के एमई ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। भाड़ावास गेट पुलिस चौकी ने मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि नप कार्यालय में घटना की रात को चौकीदार भी था जिसके बावजूद चोर बेहद आसानी से वारदात को अंजाम देकर चले गए। पुलिस को दी शिकायत में नप के एमई सोहनलाल ने बताया कि चोर नप के रेवाड़ी नंबर डंपर और जयपुर नंबर की कम्पैक्टर मशीन की दो-दो बैटरी चुरा ले गए।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकाॅर्ड:
चोरी की यह वारदात नप के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है जिसमें दो चोर इन वाहनों की बैटरी उतारकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। दीपावली के दिन जब सुबह स्टाफ आया तो पाया कि दोनों वाहनों की बैटरी गायब है। तत्पश्चात मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नगर परिषद के अंदर खड़े वाहनों से 4 बैटरी चोरी, कैमरे में कैद हुई चोरों के फुटेज
By P Chauhan
On: November 6, 2021 3:29 AM















