पुलिस चौकी के पास चोरो ने एक ही रात में तोडे तीन दुकानों के ताले, जानिए क्या क्या हुआ चोरी

On: November 2, 2021 11:23 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। शहर के गोकल गेट चौकी के निकट चोरो ने रात को तीन दुकानो के ताल तोडकर दीपावली पर्व हजारो रूपए का सामान चोरी कर ले गए। हालाकि चोरो की फुटेज एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गोकल गेट चौकी से कुछ ही दूरी पर काठ मंडी स्थित चाचा इलेक्ट्रोनिक व पूजा फर्नीचर शोरूम के अलावा एक अन्य फर्नीचर की दुकान के रात में चोरों ने ताले और शटर तोड़ दिए। टूटा हुआ शटर देख आसपास के लोगों ने शोरूम संचालकों को सूचना दी। उसके बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकान के आसपास ही टूटे हुए ताले और चोरों द्वारा इस्तेमाल की गई रॉड भी पड़ी मिली है। अभी चोरी हुए सामान और कैश का पता नहीं चल पाया है। लेकिन गोकल गेट पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी की वारदात के बाद व्यापारियों में रोष पनप गया है। एक शोरूम में लगे CCTV कैमरों के फुटेज में दो संदिग्ध चोर भी नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी है। व्यापारियों में इस बात का रोष है कि पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर वारदात हुई और पुलिस को कानों-कान खबर तक नहीं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now