रेवाडी: सुनील चौहान। जम्मूतवी से जैसलमेर जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस में सवार होकर आ रहे बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक का एक शातिर बैग चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना खलीलपुर और रेवाड़ी स्टेशन के बीच हुई। एएसआई लघुशंका के बाद जब अपनी सीट पर आए तो उन्हें अपना बैग गायब मिला। शिकायत मिलने पर जीआरपी ने चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला महेंद्रगढ़ के गांव अटेली मंडी निवासी सत्यनारायण ने बताया कि वह फिलहाल बीएसएफ की 69 वी वाहिनी में जम्मू में तैनात है। 30 अक्टूबर को जम्मू से घर आने के लिए रवाना हुए और अगले दिन जब ट्रेन खलीलपुर स्टेशन के पास पहुंची तो वह लघुशंका के लिए चले गए।
वापस आए तो सीट पर रखा उनका एक पिट्ठू बैग गायब मिला। बैग में उनका आईडी कार्ड, डीएलसी, आधार कार्ड, पैन, 2 हजार रुपए और यूनिफार्म सहित अन्य सामान था। पीड़ित ने रेवाड़ी पहुंचकर मामले की शिकायत दी।
एक्सप्रेस ट्रेन से बीएसएफ के एएसआई का बैग चोरी
By P Chauhan
On: November 2, 2021 2:00 AM















