Sucide: महिला ने लगाया फंदा, एक युवक के खिलाफ लिखा सुसाईट नोट, जानिए क्या था मामला

On: October 29, 2021 3:38 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें महेंद्रगढ़ निवासी युवक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपित युवक की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने कहा कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2015 को जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। उनको एक पांच साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी जिला महेंद्रगढ़ के गांव उन्नीदा निवासी मोनू से मोबाइल पर बात करती थी। कई बार उसने बात करते हुए देखा भी था। रोक-टोक करने पर उसकी पत्नी नाराज हो जाती थी। इस बारे में उन्होंने अपनी ससुराल के लोगों को भी बताया था। 28 अक्टूबर को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। शाम को करीब पांच बजे उनके चाचा घर आए तो कमरा अंदर से बंद मिला। उनके चाचा ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आस-पास लोगों ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खोला तो उसकी पत्नी अंदर फंदे पर लटकी हुई थी। स्वजन ने नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में कमरे में महिला द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मोनू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और मृतका के पति की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now