रेवाड़ी: सुनील चौहान। गांव निमोठ के निकट स्कूल से मोटरसाइकिल पर लौट रहे पूर्व एयरफोर्स कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठी छोटी बच्ची घायल हो गई। डहीना चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खोल पुलिस के अनुसार गांव मंदौला निवासी अनिल कुमार एयरफोर्स से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में गांव डहीना स्थित निजी स्कूल में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अनिल कुमार अपने साले की बेटी महक के साथ मोटरसाइकिल पर गांव मंदौला जा रहे थे। गांव निमोठ के निकट पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से अनिल कुमार और महक मोटरसाइकिल से उछल कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर अनिल के भाई सुनील मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से अनिल को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और सुनील कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Accident: सेवानिवृत एयरफोर्स कर्मी की कार की टक्कर से मौत, बेटी घायल
By P Chauhan
On: October 29, 2021 3:13 PM
















