रेवाडी: सुनील चौहान। थाना खोल के अन्तर्गत स्थित डहिना चौकी पुलिस ने बैग से नगदी चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार
किए गए आरोपी की पहचान गांव मन्दौला निवासी नितेश कुमार
के रुप मे हुई है। सीहा निवासी रामपाल ने पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बतलाया की वह BPCL करनावास मे गार्ड की नौकरी करता है। उसके पास एक गाडी एल्टो K10 है। वह अपनी डयूटी से सांय के समय अपने घर जा रहा था तब मै नाई वाली पर पहुचा तो मुझे नितेश
पुत्र सत्यवीर निवासी मन्दौला मिल गया जिसको मैने अपनी गाडी मे बैठा लिया
सीहा बस स्टैण्ड पर जब वह उतरा तो मेरे बैग से 1500/-रूपये चोरी करके भाग
गया। पुलिस ने चोरी का मामला करके आरोपी नितेश कुमार पुत्र सत्यबीर निवासी मन्दौला को गिरफतार करके उसके कब्जा से चोरी किए हुए 1500/-रुपए भी बरामद कर लिए है।
Theft Crime: कार में लिफट लेकर बैग से नगदी चोरी करने वाला काबू
By P Chauhan
On: October 28, 2021 2:24 PM












