धारूहेडा: सुनील चौहान। कस्बे में दुकानदारो की ओर से सामान बाहर रखकर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर बाजार में नपा कर्मियों की ओर से मुनादी करवाते हुए चेतावनी दी। चेतावनी देते हुए बताया कि नपा की ओर से शुकवार को अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुमाने के साथ साथ कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
नपा सचिव अनिल कुमार ने बताया दिपावली पर्व को लेकर दुकानदार आये दिन दुकानों के बाहर सामान रख रहे है। सामान बाहर रखा होने के चलते सडको पर कब्जा किया हुआ है। जिससे चलते दिनभर भगत सिंह चौक से बस स्टैंड तक जाम लगा रहा है। कई बार पहले भी दुकानदारो को सामान जब्त किया जा चुका है, लेकिन दूसरे दिन ही फिर से दुकानदार अतिक्रमण कर लेते है। बाजार में मुनादी करवाते हुए चेतावनी दी अगर शुक्रवार किसी भी दुकानदार का सामान दुकानों से बाहर मिला तो कार्रवाई होगी।
अतिक्रमण को लेकर दुकानदार गंभीर नहीं, नपा धारूहेडा ने करवाई मुनादी
By P Chauhan
On: October 27, 2021 12:43 PM















