मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

गुड़गांव से धारूहेडा जन्मदिन की पार्टी में आए युवक के साथ की मारपीट

On: October 24, 2021 7:24 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा निवासी एक युवक की जन्मदिन पार्टी में गुड़गांव से शामिल होने आए कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इस घटना में गुड़गांव निवासी युवक ने धारूहेड़ा थाना में शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गुड़गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने गांव निवासी दोस्त के साथ धारूहेड़ा में एक जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आया था। 22 अक्टूबर को उसके दोस्त आकाश का जन्मदिन था। उसकी जन्मदिन पार्टी में गांव सिधरावली के भी चार-पांच युवक आए हुए थे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस दौरान हुए झगड़े के पश्चात आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते उनका फोन भी छीन लिया। इस दौरान उसके 7 हजार रुपए भी गायब हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now