रेवाडीः सुनील चौहान बाईपास रोड स्थित सेक्टर-10 में निर्माणाधीन एक बहुमंजिला इमारत में काम करते समय शनिवार को सातवीं मंजिल से गिरने के कारण एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक मध्यप्रदेश के जिला पन्ना का रहने वाला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
मॉडल टाउन थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के पन्ना का रहने वाला 30 वर्षीय प्रमोद कुमार शहर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल वह दिल्ली बाईपास रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में टाइल लगाने का काम कर रहा था। शुक्रवार दोपहर को काम करते समय अनबैलेंस होने के कारण वह सातवीं मंजिल से गिर गया और पहली मंजिल पर आकर गिरा। घटना में उसकी राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई।
















