मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बस यात्रा फ्री:परीक्षा से 2 दिन पहले और 1 दिन बाद तक रोडवेज बसों में कर सकेंगे सफर

On: October 21, 2021 3:57 PM
Follow Us:

राजस्थान : राजस्थान में होने जा रही पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी भी प्रदेशभर में बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। जिसके तहत अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा से 2 दिन पहले और 1 दिन बाद तक रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। प्रदेशभर में यह सुविधा राजस्थान रोडवेज की बसों में उपलब्ध होगी। इससे पहले सरकार ने REET अभ्यर्थियों के लिए निजी और सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मुहैया कराई गई थी।

राजस्थान रोडवेज से जारी आदेशों के मुताबिक, सभी जिलों में स्थित बस डिपो के चीफ मैनेजरों को आदेश दिए गए हैं कि परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएं। बसों की सर्विसिंग भी करा ली जाए। ताकि किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी न हो। प्रदेश में 23 और 24 अक्टूबर को पटवारी भर्ती होने जा रही है। इन सभी पेपर्स से एक दिन पहले और पेपर खत्म होने के अगले दिन तक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थी गांव या शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने और वापिस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कलक्टिंग बस का उपयोग कर सकेंगे। फ्री सफर के लिए अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र और मूल दस्तावेज दिखने होंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: पेपर आउट रोकने का फुलप्रूफ तैयार, मिलेगा तुरंत Alert , जानिए कैसे करेगा ये काम

जयपुर में पांच स्थाई बस स्टैंड
राजधानी जयपुर में रीट की तर्ज पर ही पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान सूरजपोल मंडी ट्रांसपोर्ट नगर, रोडवेज बस स्टैंड चैनल से पहले आगरा रोड, कृषि विज्ञान केंद्र B2 बायपास, बदरवास नारायण विहार तिराहा अजमेर रोड और विद्याधर नगर स्टेडियम सीकर रोड पर अस्थाई बस स्टैंड बनाए गए हैं। जहां से निजी और रोडवेज बसों का संचालन 22 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now