मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

अलीगढ से पहुंच रहे धारूहेडा में अवैध हथियार, आरोपी दबोचा

On: October 18, 2021 12:46 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। थाना सेक्टर 06 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में एक आरोपित को गिरफतार किया है। आरोपित पहचान यू.पी के जिला अलीगढ के मोहल्ला पलेदार पाडा टप्पल निवासी गोपाल उर्फ बंटी के रुप मे हुई है। थाना सैक्टर 06 धारुहेडा पुलिस को 03 अप्रैल को सूचना मिली थी कि भिवाड़ी मोड़ पर एक लड़का अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है। तब रैंडिग पार्टी तैयार करके पुलिस भिवाड़ी मोड़ पहुंचकर महेश्वरी निवासी सचिन को काबू करके एक देशी कट्टा व एक जिन्दा रौंद बरामद किया गया था। आरोपित के खिलाफ थाना सेक्टर 06 धारूहेड़ा मे आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को काबू कर लिया था। आरोपित ने पुछताछ बताया कि उसको यूपी के जिला अलीगढ निवासी गोपाल उर्फ बंटी ने हथियार उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने आरोपित को यूपी से काबू कर लिया है। आरोपी ने स्वीकार किया है वह अलीगढ से अवैध हथियार हरियाणा में पहुंचा रहा हैं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now