सैनिक स्कूल प्रवेश: कक्षा छठी में लड़कियों काे भी मिलेगा प्रवेश, 10 सीटें निर्धारित

On: October 17, 2021 1:30 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में सत्र 2022-23 में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 27 सितंबर को आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। कक्षा छठी व नौवीं में दाखिले के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर अपनी यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 26 अक्टूबर रखी गई है।

स्कूल प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने बताया कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कक्षा छठी व कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 9 जनवरी 2022 को प्रस्तावित है। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी में लड़कों के लिए 50 व लड़कियों के लिए 10 सीटें हैं। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र-छात्रा की उम्र 31 मार्च 2022 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अगले सत्र के लिए केवल कक्षा छठी में लड़के व लड़कियां प्रवेश के पात्र है।

ऑफलाइन होगी प्रवेश परीक्षा

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी। परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्र देशभर में संचालित सैनिक स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश के लिए अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची में स्कूल-वार, कक्षा-वार, श्रेणी-वार रैंक, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अनुमोदित मेडिकल फिटनेस और मूल दस्तावेजों के सत्यापन पर आधारित होगा।

उम्मीदवार आवेदन से पहले प्रवेश परीक्षा विवरणिका से नियमों को भी पढ़े, ताकि जानकारी मिल सके। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार इससे संबंधित जानकारी के लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ssrw.org पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now