– डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया, कृषि उत्पाद बेचने व सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए फसल पंजीकरण कराना जरूरी
रेवाड़ी, 14 अक्टूबर। हरियाणा सरकार ने किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने का पुन: अवसर प्रदान किया है। फसल पंजीकरण के लिए अब पोर्टल 14 से 17 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से सम्बंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसल पंजीकरण कराना आवश्यक है। जो किसान पहले पंजीकरण नहीं करा पाए उनके लिए यह अच्छा अवसर है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-180-2117 पर सम्पर्क किया जा सकता है। किसान द्धह्लह्लश्चह्य://द्घड्डह्यड्
फसल पंजीकरण के लिए किसानों को मिला 17 तक अवसर: DC
By P Chauhan
On: October 14, 2021 9:22 AM












