मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कृषि कानूनो के विरोध में काली पट्टी बांधकर युवाओ ने गांवों में निकाला बाइक मार्च, कोसली में किसान मजदूर पंचायत आज

On: October 10, 2021 4:14 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। गंगायचा टोल प्लाजा पर विवाद बढता ही जा रहा हैं। गुस्साए युवाओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए बाइक मार्च निकाला। जो कि टोल से शुरू हो कर रेवाड़ी शहर, सहारनवास, जाडरा, मूंदी, नांगल, बेरली, परखोत्तमपुर, नांगल पठानी, भुरथला, जाहिदपुर, कोसली, गुड़ियानी, पाल्हावास व रोहडाई होते हुए टोल प्लाजा पर पहुंचा।
सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए 3 कृषि कानून वापस लो, एमएसपी पर बाजरा खरीद, डीएपी खाद उपलब्ध करवाओ, संशोधित बिजली बिल वापस लो व एमएसपी की गारंटी का कानून बनाओ आदि नारे लगाए। साथ ही 10 अक्टूबर कोसली में होने वाली किसान मजदूर पंचायत को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से आह्वान किया।

यह भी पढ़ें  Metro Update: फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा अब बिल्कुल आसान, जल्द शुरू होगी ये मेट्रो लाइन

बाइक रैली का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भारतीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन चढूनी, जय किसान आंदोलन एवं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन समेत 6 स्थानीय किसान मोर्चा की तरफ से किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, किसान नेता समय सिंह, रामकुमार नीमोठ, मास्टर धर्म सिंह, टोल प्लाजा के प्रधान टाइगर जोगिंदर सिंह भूपेन्द्र राठी,नरेश कुमार ने बाइक रैली को संयुक्त किसान मोर्चा का झंडा देकर रवाना किया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now