मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

नाबालिग ने किया आत्महत्या करने की कौशिश, जानिए किसने किया मजबूर

On: October 7, 2021 2:33 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। शहर मे छेडखानी के साथ साथ आत्महत्या जैसी यातनाए जेसी बढती जा रही है। एक बार फिर रेवाडी में किराये पर रहने वाली एक युवती ने मकान मालिक की नाबालिक बच्ची की अश्लील फोटो खींच कर अपने ब्वायफ्रेंड को भेज दी। विरोध करने पर युवती ने फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। युवती की अश्लील हरकतों व धमकी से परेशान होकर बच्ची ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन छोटी बहन के देख लेने के कारण स्वजन मौके पर पहुंच गए तथा पीड़िता की जान बच गई। बच्ची के पिता ने शहर थाना में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें  National Athletics Grand Prix 3: रेवाडी की रूबीना यादव ने लहराया परचम, जीता रजत

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि मंगलवार की रात करीब दो बजे उनकी छोटी बेटी रोती हुई आई तथा बताया कि बड़ी बहन कमरे में फांसी लगा रही है। वह कमरे में पहुंचे तथा बेटी को फंदा लगाने से रोका। उनकी बड़ी बेटी ने बताया कि उनके घर में किराये पर रहने वाली दीदी ने उसकी अपने ब्वायफ्रेंड से मोबाइल पर बात कराई थी। उसकी अश्लील फोटो खींच कर अपने ब्वायफ्रेंड को भेज दी तथा मोबाइल नंबर भी दे दिए। युवती का ब्वायफ्रेंड उसे फोन कर परेशान कर रहा है। युवती ने उसे कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। उसने विरोध किया तो युवती ने छोटी बहन को उठवा देने तथा उसकी अश्लील फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। कुछ समय बाद युवती कमरा खाली करके कहीं और रहने चली गई। अब वह वीडियो काल कर अश्लील हरकतें करने की धमकी देती है। युवती की धमकी व हरकतों से परेशान होकर 11 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन छोटी बहन के जाग जाने के कारण जान बच गई। बच्ची के पिता ने बुधवार को युवती व उसके ब्वायफ्रेंड के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित युवती हिसार की रहने वाली है। पुलिस युवती व उसके ब्वायफ्रेंड की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें  FCI घोटाला: 50 से ज्यादा जगहों पर CBI का छापा, लाखों रूपए बरामद

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now