रेवाड़ी: सुनील चौहान। परीक्षा परिणामों को लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र नेता सौरभ यादव के नेतृत्व मे आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अन्य कई महाविद्यालयों से विद्यार्थी भी मौजूद है। छात्र नेता सौरव यादव ने कहा बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय दक्षिण हरियाणा की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी होने के बावजूद हर सेमेस्टर के परिणाम में विद्यार्थियों को गलत तरीके से बड़े स्तर पर फेल किया जाता है। आज कोरोना काल में हर कोई छात्र हितों के लिए कार्य कर रहा है, परंतु इस विश्वविद्यालय में प्रशासन निरंतर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। बार-बार विद्यार्थी इधर से उधर चक्कर लगाते हैं, परंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है।
उन्होंने बताया कि हाल ही मे जारी हुए सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में बड़े स्तर के घोटाले सामने आए हैं। विद्यार्थियों ने निरंतर अपनी मांग को उठाया और प्रशासन को हो रही गड़बड़ी से अवगत भी कराया, परंतु प्रशासन ने अंग्रेजी विषय को महत्वाकांक्षा देते हुए उसमें 5 नंबर के ग्रेस मार्क देने का नोटिस जारी कर दिया। फलस्वरूप पास नंबर ग्रेस मार्क देने में भी एक बड़ा घोटाला हम सबके सामने आया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी हुए थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट में भी कई महाविद्यालय की पूरी की पूरी क्लास को अब्सेंट शो किया गया है। सौरभ यादव ने कहा कि विद्यार्थियों का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक विद्यार्थियों की सभी मांगे मान ली नहीं जाती। फिर चाहे इसके लिए उन्हें निरंतर धरने पर बैठना पड़े। इस मौके पर सौरव यादव नारनोल, नितेश, अंजली, प्रीति, विशाल राव सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
IGU Strike: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का आंदोलन…
By P Chauhan
On: October 6, 2021 1:36 PM
















