Fight : महिला की तेरहवीं पर घमासान: आकेड़ा में महिला के मायके और ससुराल पक्ष के बीच हुई मारपीट

On: October 5, 2021 4:04 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। कस्बे के गांव आकेडा में एक महिला की तेहरवीं के वक्त ससुराल व मायके पक्ष हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया। भिवानी के पूर्णपुरा गांव के राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन रानी की शादी आकेड़ा निवासी भरत सिंह के साथ हुई थी। उनकी बहन 10 महीने से बीमार थी और बीती 29 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई। 4 अक्टूबर को वह रानी की तेरहवीं पर आकेड़ा आए थे। यहां रोहताश, विशाल, भरत सिंह, चंदगीराम व महेंद्रगढ़ के गांव धनौंदा निवासी प्रकाश ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। दूसरी ओर, गांव आकेड़ा निवासी रोहताश ने कहा है कि 4 अक्टूबर को उनकी पुत्रवधू रानी की तेरहवीं थी। रानी के मायका से भी करीब 30 लोग आए हुए थे।

 

 

thana sect 6रानी के भाई राममेहर, राजू, निवास, दरिया व अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने भरत सिंह, विशाल, कुशाल, पत्नी सावित्री व बहन धनपती के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

 

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now