मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ITBP Cycle rally: आईटीबीपी की साइकिल रैली का एसडीएम रविन्द्र यादव ने किया स्वागत

On: October 4, 2021 3:24 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से निकाली जा रही साइकिल रैली सोमवार को रेवाड़ी पहुंची। रैली के रेवाड़ी जिला के जाटूसाना पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव ने स्वागत किया।
आईटीबीपी के जवानों की साइकिल रैली राष्ट्रीय एकता, सद्भावना व देशभक्ति का संदेश लेकर लेह से चलकर गुजरात के केवडिया में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी तक जाएगी। जाटूसाना पहुंचने पर जिला प्रशासन की और से एसडीएम रविन्द्र यादव और स्थानीय लोगों ने साइकिल रैली का भव्य स्वागत किया। साइकिल चालकों की अगुवाई कर रहे साइकिलिस्ट कमांडेंट ने स्वच्छ भारत, फिट इंडिया व पौधरोपण की मुहिम के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली में से उन्हें एक विशेष अनुभव हुआ है कि जो कि हमेशा याद रहेगा।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now