धारुहेड़ा: सुनील चौहान। आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद-ए- आजम भगत सिंह की 114वीं जयंती पर शहीद भगत सिंह यादगार कमेटी धारुहेड़ा, हिंदू युवावाहिनी व युवा संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह चौक धारुहेड़ा पर माल्यार्पण व सभा आयोजित की गई।

कमेटी के अध्यक्ष कामरेड रमेशचंद्र एडवोकेट ने शहीद भगत सिंह के जीवन संघर्ष पर मुख्य वक्तव्य रखा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने कहा था कि जब तक पूंजीवाद-साम्राज्यवाद का अंत नहीं होगा तब तक व्यक्ति द्वारा व्यक्ति का शोषण समाप्त नहीं हो सकता। जनता को संगठित करते हुए आंदोलन की ताकत से शोषण- जुल्म पर आधारित इस पूंजीवादी साम्राज्यवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंकना होगा। शहीद भगत सिंह का यह सपना आज भी अधूरा है। इसलिए हमें शहीद भगत सिंह के आदर्श को जन जन तक ले जाते हुए उनके सपनों के समाज का निर्माण करने के लिए आंदोलन करना होगा। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक चेयरमैन कंवर सिंह यादव, नपाउपचेयरमैन सत्यनारायाण, राकेश सैनी, डी के बंसल, दयाराम सिंधु, प्रेम फोजी, नानक चंद, दयाराम सिंधु, पवन शौर्या, महावीर पवार, विजय, हरिनारायण प्रजापत, अश्वनी सेन, गोपाल, गोलू भुराडिया, धीरज सैनी, जीतन, कृष्ण , यस सैनी, कपिल, सचिन, साहिल, देव, सतीश बोहरा,डीके बंसल, रामपाल यादव,लालाराजपूत, राजेश सैनी, सुनील जौधा, सोनू चौधरी, राजीव, टिंकू, दीपांशु तिवाडी, प्रताप सैनी आदि मोजूद रहे।
















