ज्वैलर्स शोरूम पर लूट का प्रयास: सतनाली में बदमाशों के साथ हुई शोरूम संचालक भाईयों की हुई झड़प, बदमाशों ने किए फायर, दो बदमाश दबोचे, एक फरार

On: September 25, 2021 1:07 PM
Follow Us:

महेन्द्रगढ़: शनिवार को दिनदहाड़े हथियारों से लैस बदमाशों ने सतनाली में एक ज्वैलर्स शोरूम को लूटने की कोशिश की। शोरूम संचालक दोनों भाईयों के साथ बदमाशों की झड़प हो गई। डराने व भय दिलाने के​ लिए बदमाशों ने एक राउंड फायर भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने एक बदमाश को बाजरे के खेतों से व एक बदमाश को बस स्टैंड के पास से काबू किया हैं। तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही हैं।
पुलिस के अनुसार मोहनलाल नाम के शख्स ने महेन्द्रगढ़ के सतनाली बस स्टैंड के पास लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से शोरूम खोला हुआ है। शनिवार की दोपहर बाद एक बाइक पर सवार होकर आए 3 हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने शोरूम पर बैठे मोहनलाल की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और एक बदमाश वहां रखे आभूषण को बैग में भरने लगा। तभी मोहनलाल का भाई वहां पहुंच गया, जिसके साथ बदमाशों की झड़प हुई और उसने बदमाशों के हाथ से आभूषण का बैग छीन लिया।

भाग कर बाजरे के खेत में छीपा बदमाश:
वहीं झड़प के दौरान मोहनलाल को चोट आई। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचने लगे तो बदमाश मौके से भाग निकले। इस बीच सूचना के बाद पुलिस पीछे लग गई। एक बदमाश को बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया तो दूसरा बदमाश भाग कर बाजरे के खेत में छिप गया। बदमाश ने एक राउंड फायर भी किया, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now