फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाकर खाते से पैसे निकालने वाला काबू

On: September 24, 2021 11:13 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। थाना खोल के अंतर्गत डहिना चौकी पुलिस ने वर्ष 2020 में फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाकर खाते से पैसे निकालने तथा चैक का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक क्रेडिट कार्ड व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के गाँव सहड निवासी राकेश उर्फ मोनू के रूप में हुई है। आशीष निवासी गाँव जैनाबाद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि राकेश उर्फ मोनु पुत्र महीपाल सिंह, अजय कुमार उर्फ चीका पुत्र महीपाल सिंह, अनिल पुत्र अनोख निवासी सहड जिला झुन्झुनु राजस्थान व सन्दीप ने मिलकर मेरे हस्ताक्षर करके फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाकर करीब 9 लाख रूपए निकाल लिए तथा मेरे चैक का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इस में संलिप्त आरोपी राकेश उर्फ मोनू पुत्र महिपाल निवासी गाँव साढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से एक क्रेडिट कार्ड व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now