बंद मकान में सेंघ, 15 लाख के जेवरात चोरी

On: September 23, 2021 6:13 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। जिले में चोरियों पर अंकुश नही लग पा रहा हैै। चोर एक बार फिर कोनसीवास रोड स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी के साथ लगभग 15 लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के समय परिवार के सदस्य नारनौल गए हुए थे और उनके वापस लौटने के बाद चोरी की घटना का पता चला। शिकायत मिलने के पश्चात पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के कोनसीवास रोड निवासी अधिवक्ता प्रतान सैनी ने बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ ससुराल नारनौल में गए हुए थे।

इस दौरान मकान पर ताला लगाया हुआ था। रात के समय चोरों ने मकान के पीछे की खिड़की को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चोरों ने बेड में रखे हुए 10-10 तोलों के दो गोल्ड सेट, दो जोड़ी कान के झूमके, एक मांग का टीका, सोने की चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायजेब, चांदी के चार बिस्किट, चांदी के सिक्कों के साथ लगभग दो हजार रुपए की नकदी और एटीएम व क्रेडिट कार्ड चुरा ले गए। मंगलवार शाम को जब अधिवक्ता परिवार के साथ वापस घर पर पहुंचे तो सामान खंगाला हुआ मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुआयना कार्रवाई के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now