बावल: सुनील चौहान। थाना कसौला पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 3040/- रुपए बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाडी के मोहल्ला बारह हजारी निवासी विकास के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला बाराहजारी रेवाड़ी बस स्टैण्ड बुथ, रेवाडी रोड के पीछे खड़ा होकर सट्टा खाई वाली कर रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो वहां पर एक शक्स सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। पुलिस ने उस शक्स को काबू करके उसका नाम-पता पुछा तो उसने अपना नाम विकास पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला बारह हजारी रेवाडी बतलाया तथा उस शक्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से कुल 3040/- रुपए व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विकास को गिरफतार कर लिया है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।















