मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

अहीर रजिमेंट की मांग को लेकर सांसद डा अरविंद्र शर्मा मिले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से, मिला आश्वसन

On: September 17, 2021 2:22 AM
Follow Us:

कोसली: सुनील चौहान। अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। शर्मा ने उनसे कहा कि देश की आजादी में अहीरवाल क्षेत्र का अहम योगदान रहा है। इससे पहले भी सांसद ने जोर-शोर से लोकसभा में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग रखी थी।

रक्षामंत्री के समक्ष सांसद ने अहीरवाल क्षेत्र के शहीद जवानों के बारे में आंकडे़ बताए और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सांसद ने बताया कि अहीर सैनिकों द्वारा आजादी से पहले व बाद में अनेकों वीर पदक हासिल किए हैं। जोकि इस अहीर वाल क्षेत्र का स्वर्णिम इतिहास रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद को आश्वासन दिया है कि अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। प्रथम विश्व युद्ध में अहीर सैनिकों ने पूर्वी अफ्रीका, मेसोपोटामिया, काला सागर आदि के मोर्चा पर पूरे विश्व में अपनी वीरता का लोहा मनवाया है। इसी तरह द्वितीय विश्व युद्ध में भी अहीर सैनिकों का इतिहास स्वर्णिम रहा है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: स्कूल बस चालक नशे में, बसो में नहीं मिलें कैमरे व फर्स्ट एड बॉक्स

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now