धारूहेडा: सुनील चौहान। थाना सैक्टर 06 धारुहेडा पुलिस ने ईक्को गाडी चोरी करने के आरोप में हुए दो युवको को काबू किया है। आरोपितो की पहचान नूंह जिला के मरोला निवासी वसीम तथा नूंह जिला के उलेटा निवासी राहुल खान के रुप मे हुई है। असदपुर निवासी सुरजभान निवासी ने बताया कि उसने श्याम जी सी.एन.जी. महेश्वरी पर मैन्टीनैंस के लिए लगा रखी है। जो दिनांक 11 सितम्बर को उसने अपनी गाडी को पम्प पर खडी कर रखी थी। समय करीब 4.15 पि.एम पर मेरी गाडी इक्को के पास एक स्वीफ्ट डिजायर गाडी नं0 एच.आर. 55 वाई-3450 आकर रुकी और उस कार मे सवार व्यक्ति मेरी ईक्को गाडी का साईलैन्सर चोरी करके अपनी कार मे बैठकर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो आरोपियो को काबू कर लिया है। आरोपियो को अदालत मे पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















