मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

वेस्ट वाटर सडक पर बहा तो होगी मकान मालिक पर कार्रवाई, जानिए क्यों

On: September 7, 2021 11:53 AM
Follow Us:

जनस्वास्वस्थ विभाग ने की सीवरेज कनेक्शन करवाने की अपील
धारूहेडा: सुनील चौहान। जगह जगह हो रहे जलभराव व दूषित पानी को सडको पर छोडने से रोकने के लिए विभाग की ओर से सीवरेज लाईन कनेक्शन करवाकर हुए उसे लाईन में जोडने की अपील की है। इतना ही नहीं विभाग की ओर से मुनादी भी करवाई है कि कि अगर किसी मकान का वेस्ट वाटर सडक पर आया हुआ मिला तो मकान मालिकों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
जनस्वास्थ्य विभाग को राजस्व जुटाने के लिए अधिक से अधिक कनेक्शन करने की सरकार ने हिदायत दी है। यही कारण है कि पानी और सीवर के कनेक्शन घर-घर जाकर देने की व्यवस्था विभाग कर रहा है। पेयजल आपूर्ति व सीवर लाइन के कनेक्शन से लेकर विभाग से संबंधित शिकायतों काे टोल फ्री नंबर: 1800-180-5678 पर शिकायत कर सकते हैं। जबकि लोग पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट हरियाणा पर ऑन लाइन कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की ओर से मुनादी भी करवाई गई है।
आन लाईन करे आवेदन:
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नंदलाल यादव न बताया कनेक्शन के लिए ओन लाईन आवेदन किया जाएगा। सडक पर वेस्ट वाटर नहीं बहे, इसके लिए कनेक्शन लेकर वेस्ट वाटर की पाईप को सीवरेज लाईन में जोडे ताकि गलियों में जलभराव नहीं हो। अगर किसी मकान का वेस्ट वाटर सडक पर मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now