रेवाडी: सुनील चौहान। रोहतक के सांसद डा अरविंद शर्मा और कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नाहड़ स्थित विश्रामगृह में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
गांव नाहड़ में ग्रामीणों से संवाद करते हुए सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कोसली वीर सैनिकों का क्षेत्र है और अहीर रेजीमेंट का गठन होना चाहिए। इसके लिए जहां कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में जोरदार ढंग से इस मामले को प्रमुखता से उठाया, वहीं वे भी लोकसभा में इस मामले की पैरवी करते हुए प्रमुखता से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एक समान विकास को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र के चहुमुंखी विकास को कटिबद्ध हैं। यही कारण है कि कोरोनाकाल में भी सरकार ने विकास का पहिया थमने नहीं दिया। सरकार ने इस दौरान इतने विकास कार्य किए हैं, जो कि पूर्व की सरकारें नहीं करा पाई। उन्होंने दोहराया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार जनता से झूठे वायदे नहीं करती, बल्कि जनता की मांग पर जो घोषणाएं की हैं, उन्हें पूरा करके जनता को लाभ पहुंचाने में विश्वास करती है। उन्होंने ग्रामीणों की डाकघर के शिफ्ट होने संबंधी मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार उच्च अधिकारियों से बातचीत की हैए और नाहड़ के डाकघर को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर सासंद डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत करते हुए कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में ग्रामीण विकास परियोजनाओं के क्रियांवयन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश सरकार अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। जिसके परिणामस्वरूप वर्षों बाद दक्षिणी हरियाणा के विभिन्न गांवों में सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराया गया है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में दक्षिणी हरियाणा विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कौशल विकास, बागवानी, कृषि संयंत्र एवं प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में आई क्रांति, बिजली आपूर्ति प्रबंधन, सडक, स्वास्थ्य सुविधाएं, आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए प्रोत्साहन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गांव में रहने वाले लोगों को भी शहरी तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इस दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सेवाओं को भी इंटरनेट से जोडकर कार्य में तेजी लाने की प्रक्रियाओं पर बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे विकास कार्यों में भी परदर्शिता आएगी तथा आमजन से जुडे कार्य भी जल्द और उनके घरों के निकट ही पूरे हो पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार के पिछले कार्यकाल में हुए कार्यों की ही तरह सरकार इस योजना में भी रिकार्ड विकास कार्य कराकर लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नाहड़ गुजरवास टोल हटाने की मांग सभी मौजूद लोगों ने कीएजिस पर समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, राज पारिख, बलजीत यादव, निवर्तमान सरपंच प्रदीप शेखावत, उमेद सिंह, धनसिंह, राममेहर, प्रेम प्रकाश, पूर्व सरपंच रोशन लाल, मुकेश गर्ग, संजय शास्त्री, महावीर सिंह, शारदा यादव, पिंकी सुधराना, रामचंद्र, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, तुला राम, संघर्ष समिति नाहड़ के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
















