दुकान में घुसकर नकदी व सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

On: August 27, 2021 12:56 PM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दुकान में घुसकर नकदी व सामान चोरी करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान गाँव गुरावडा निवासी साहिल हाल किराएदार आजाद चौक रेवाड़ी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता विनोद कुमार पुत्र बाबूलाल यादव निवासी कमलानगर रेवाड़ी ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बतलाया कि मैंने अपने मकान के नीचे जनरल स्टोर की दुकान कर रखी है। मंगलवाल की रात को मैंने अपनी दुकान बढाकर अपने मकान पर जाकर सो गया। सुबह उठकर जब मैं दोबारा दुकान पर गया तो दुकान का पीछे का दरवाजा टुटा हुआ था तथा दुकान से करीब 25,000/- रूपए, कुछ कोस्मेटिक का सामान व ड्राईफ्रूट चोरी हुए मिले। इसके बाद मैंने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो पता चला कि साहिल पुत्र सुरेश निवासी गुरावडा जो पहले भी मेरी दुकान में काम कर चुका है। वह पीछे के दरवाजे को तोड़कर मेरी दुकान में घुसकर सामान चोरी कर रहा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाकर आरोपी साहिल पुत्र सुरेश निवासी गाँव गुरावडा जिला रेवाड़ी हाल किराएदार आजाद चौक को गिरफ्तार कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now