धारूहेडा: सुनील चौहान। स्थानीय पुलिस ने गांव निगांनियावास निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पूर्व सरपंच कृष्णा देवी पर गांव में करवाए गए विकास कार्यो में घोटालो को लेकर पंचायत राशि का गबन करने के आरोप मे मामला दर्ज किया हैं। थाना धारूहेडा पुलिस के अनुसार गांव निगांनियावास निवासी रामानंद ने सीएम विंडो पर गांव मे हुए हुए विकास कार्यो को लेकर बिना कार्य करवाए विकास राशि का गबन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। पंचायत अधिकारी की ओर जब जांच की गई तो पाया कि सरपंच की ओर से 2010 में अनूसुचित जन जाति धर्मशाला पर लोहे का गेट लगाना दिखाया गया है। जबकि धर्मशाला पर आज तक गेट लगा ही नहींं। इतना ही नहीं कई अन्य विकास कार्यो में घोटाला करते पंचायत की राशि का गबन किया गया है। पुलिस पंचायत अधिकारी की ओर भेजे गए आदेश पर आरोपित पूर्व सरपंच पर पंचायत की राशि का गठन करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।















