मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

किसानों की करोड़ों रुपयों की फसल खरीद कर व्यापारी फरार, दो साल बाद सोनीपत से दबोचा, लिया रिमांड पर

On: August 24, 2021 11:43 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान।  थाना खोल  पुलिस ने दो साल पूर्व किसानो की खरीदी हुई फसल की करोड़ों रुपयों की राशि ना देकर धोखाधडी करने के मामले में फरार आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव लिसान निवासी सुरेन्द्र हाल निवासी विकास नगर सोनीपत के रूप में हुई है। उक्त आरोपी व्यापारी ने लगभग 195 किसानो के साथ खरीदी गई फसल की राशि देने में धोखाधडी करके करोड़ों रुपयों का गबन किया था। शिकायतकर्ता जयसिंह ने बताया कि 08 अगस्त 2019 को पुलिस में शिकायत दी थी कि गांव निवासी किसान कई सालों से  व्यापारी सुरेन्द्र कुमार को फसल देते आ रहे है। वर्तमान मे दो तीन वर्षो से सभी किसान इसी व्यापारी से देनदारी करते आ रहे है। जिससे कुछ राशि पहले की बकाया है। उसके पास वर्ष 2018-2019 की कपास एवं सरसो की खरीद करके उसकी पुर्ण राशी बकाया है। किसानो द्वारा राशी मांगने पर उसने जुलाई मास के अन्त तक भुगतान करने का आशवासन दिया था। लेकिन उक्त व्यापारी समय से पहले ही 14 जुलाई 2019 को गाँव छोडकर भाग गया। अभी पीड़ित किसानो के पास व्यापारी की कोई खबर नही है। व्यापारी ने सभी किसानो के साथ योजनाबद् तरीके धोखाधडी की है। व्यापारी सुरेन्द्र ने किसानों के साथ करोड़ों रुपयों की राशी की धोखाधडी की है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी थी।  मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र को सोनीपत से काबू किया है।  आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: हरियाणा में तापमान लुढ़का, धुंध ने घेरा—क्या नवंबर में ही शीतलहर दस्तक दे चुकी है?

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now