धारूहेडा: सुनील चौहान। कस्बे में रविवार को लॉकडाउन के संशय व कोरोना संक्रमण के भय के बीच रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाई को तिलक करते हुए उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए अपनी रक्षा का वचन लिया। भाईयों ने उनकी रक्षा का वचन के साथ उपहार भी दिए। बाजार में बहनें राखियां खरीदने और भाई उनके लिए उपहार खरीदने के लिए व्यस्त दिखाई दिए। शादीशुदा बहनें अपने भाईयों के यहां पर राखियां बांधने के लिए गई। छोटी-छोटी बहनों ने भी अपने भाई की कलाई पर राखी बांध उनसे चॉकलेट व अन्य उपहार लिए। दिनभर बाजार में चहल पहल बनी रही।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















