मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dera Saccha Sauda Sirsa news: राम रहीम की मुश्किले ओर बढी: पंचकूला CBI कोर्ट ने 26 अगस्त को को पेश होने के दिए आदेश, बढ सकती है सजा

On: August 18, 2021 2:01 PM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। डेरे के पूर्व प्रबधंक रणजीत की हत्या के मामले मे बुधवार को बुधवार को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राम की पेशी हुई। हत्या के मामले में 26 अगस्त को फैसला आ सकता है। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के चीफ गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा और भी बढ़ सकती है। इस दिन पंचकूला स्थित CBI की विशेष अदालत में उसे निजी तौर पर पेश होने का आदेश दिया है, लेकिन इस पर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर के तहत ऐसा संभव नहीं है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 4 साल पहले भी सजा जेल में ही सुनाई गई थी और तब से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी होती रही हैं। हालांकि उनके अन्य साथी आरोपी कोर्ट में पेश हुए थे। राम रहीम डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण के जुर्म में रोहतक की जिला जेल में बंद है।

 

ram rajim 3

8 साल पहले रणजीत की हत्या हुई थी
डेरे के सेवक रहे खट्‌टा सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या का आरोप राम रहीम पर लगाया था। दरअसल, उसे लगता था कि यौन शोषण मामले से संबंधित चिटि्ठयां रणजीत सिंह ने ही जगह-जगह भेजी थीं। खट्टा सिंह ने कोर्ट में कहा था, ‘रणजीत ने गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवाई थी, इसलिए राम रहीम ने मेरे सामने 16 जून 2002 को सिरसा डेरे में उसको मारने का आदेश दिया था।’ 10 जुलाई 2003 को रणजीत सिंह की हत्या हो गई थी।

बचाव पक्ष ने बहस के फाइनल दस्तावेज किए जमा:
बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपी राम रहीम और कृष्ण वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश हुए। आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल कोर्ट में मौजूद थे। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने फाइनल बहस के सभी दस्तावेज CBI कोर्ट में जमा कर दिए। कोर्ट ने CBI से इस पर बहस करने के लिए पूछा, लेकिन जांच एजेंसी ने बहस नहीं की।

2017 से जेल में बंद है राम रहीम:
राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में 20 साल की कैद हुई है। पत्रकार की हत्या के मामले में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। 27 अगस्त 2017 को रोहतक की सुनारियां जिला जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के मर्डर केस में भी उसे 20 साल की कैद हो गई थी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now