मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रक्षा बंधन पर महिलाओं को तोहफा: 15 साल के बच्चो के साथ सफर फ्री: सीएम

On: August 10, 2021 2:46 PM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए उनकी बस यात्रा फ्री कर दी है। बस में महिला के साथ 15 साल के बच्चे का भी टिकट नहीं लगेगा। सीएम मनोहर ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन पिछले साल की तरह इस साल भी महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ बस में फ्री सफर करके त्योहार मना सकेंगी। भाइयों के घर जाकर राखी बांधने में कोई दिक्कत न हो, इसीलिए सरकार ने ये फैसला लिया है। साथ ही सभी डीसी को उपयुक्त व्यवस्था के लिए आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: श्री विश्वकर्मा जांगिड सभा के प्रधान बने सुल्तान सिंह

कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए 50 फीसदी क्षमता के साथ बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। सफर करने वालों को मास्क और अन्य कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखना होगा। प्रदेश के रोडवेज बेड़े में लगभग 3400 बसें हैं। महिलाओं के लिए सफर सरकारी और प्राइवेट सभी बसों में फ्री रहेगा। रक्षा बंधन 22 अगस्त को है। पूर्णिमा की तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू हो जाएगी और अगले दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक सेवाओं के बारे में किया जागरूक

रक्षाबंधन के जुड़ी जरूरी बातें
रक्षाबंधन तिथि: – 22 अगस्त 2021, रविवार
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: – 21 अगस्त 2021, शाम 03:45 मिनट
पूर्णिमा तिथि समापन: – 22 अगस्त 2021, शाम 05:58 मिनट
शुभ मुहूर्त: – सुबह 05:50 मिनट से शाम 06:03 मिनट
रक्षा बंधन की समयावधि: – 12 घंटे 11 मिनट
रक्षा बंधन के लिए दोपहर में समय: – 01:44 से 04:23 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: – दोपहर 12:04 से 12:58 मिनट तक
अमृत काल: – सुबह 09:34 से 11:07 तक
ब्रह्म मुहूर्त: – 04:33 से 05:21 तक
भद्रा काल: – 23 अगस्त, 2021 सुबह 05:34 से 06:12 तक

यह भी पढ़ें  JEE Main exam results: Aakash Institute ने फिर छुआ आकाश

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now