मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

टोक्यो से स्वदेश लोटी झांसी की रानियां, सीएम मनोहर ने की 50-50 लाख रूपए देने की घोषणा

On: August 9, 2021 2:57 PM
Follow Us:

हरियाणा: टोक्या ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम स्वदेश लौट चुकी है। हॉकी टीम शाम साढ़े 5 बजे दिल्ली पहुंची। टीम आज रात दिल्ली में ही रुकेगी। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मुलाकात करेंगे। खिलाड़ी रात का डिनर और सुबह का नाश्ता भी दिल्ली में ही करेंगी। सुबह सभी अपने-अपने प्रदेशों के लिए रवाना होंगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की 9 और पंजाब की एक खिलाड़ी शामिल हैं और सभी मंगलवार को अपने-अपने घर के लिए दिल्ली से रवाना होंगी। प्रदेश सीएम मनोहर लाल ने तो सभी खिलाड़ियों को झांसी की रानी बताते हुए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है। प्रदेश सरकार राज्य के कुल 14 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।

यह भी पढ़ें  Haryana: नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला ! ये HCS अधिकारी होंगे IAS में प्रमोट, यहां पढें फाईनल लिस्ट

शानदार होगा पानीपत में ‘गोल्डन ब्वॉय’ का स्वागत:नीरज चोपड़ा को बधाई के पोस्टरों से भरा शहर; घर पर बन रहा मनपसंद खाना, मां बोली- चूरमा खिलाऊंगी सबसे पहले

इनमें हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, मानिका, निशा, नवजोत कौर, उदिता, शर्मिला, नवनीत कौर, सविता व नेहा भी शामिल हैं। वहीं पंजाब की गुरजीत कौर भी टीम का हिस्सा हैं। ओलिंपिक में उनका ड्रैग फ्लिक काफी चर्चाओं में रहा। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अमृतसर के अजनाला में बने स्टेडियम का नाम गुरजीत कौर के नाम से रखने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: नाबालिग का अपहरण कर किया था सामुहिक दुष्कर्म, अब काटनी होगी आजीवन जेल

कल शाहबाद आएंगी नवनीत कौर और रानी रामपाल

नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने बेटी के साथ बात करने के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत की। बूटा सिंह ने बताया कि मंगलवार को बेटियां शाहबाद पहुंचेंगी। समय सुबह ही तय हो पाएगा। खिलाड़ियों के आने को लेकर इलाके के लोगों में खुशी की लहर है और उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि नवनीत कौर के अलावा टीम इंडिया की कप्तान रानी रामपाल भी शाहबाद से हैं।

14 खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी प्रदेश सरकार
– हरियाणा सरकार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए, क्लास-1 नौकरी (पंचकुला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलीटस सेंटर के हेड की पेशकश), कंसेशनल रेट पर एसएचवीपी का प्लॉट दिया जाएगा।
– कुश्ती खिलाड़ी रवि कुमार दहिया को 4 करोड़ रुपए, क्लास-1 नौकरी, कंसेशनल रेट पर एसएचपीपी का प्लॉट दिया जाएगा।
– कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया, हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार व सुमित को 2.5 करोड़ रुपए, सरकारी नौकरी व कंसेशनल रेट पर एचएसवीपी का प्लॉट दिया जाएगा।
– हॉकी खिलाड़ी कप्तान रानी रामपाल, मानिका, निशा, नवजोत कौर, उदिता, शर्मिला, नवनीत कौर, सविता व नेहा को 50-50 लाख रुपए दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें  भिवाड़ी प्रशासन की गुंडागर्दी, धारूहेड़ा में फिर छोडा कैमिकल युक्त पानी देखिए वीडियो

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now