ओमान के खासब पोर्ट के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमले में राजस्थान के नागौर जिले के खींवताना गांव निवासी युवक दलीप सिंह की मौत हो गई है। मौत का समाचार परिवार और गांव में शोक की नहर दौड गई है। बता दे कि यह दर्दनाक घटना अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हुई, जिसमें मर्चेंट नेवी के जहाज MV Skylight को निशाना बनाया गया था।
बता दे ज्यादा पैसे कमाने के लिए राजस्थान के नागौर जिले दलीप कुमार ने मर्चेंट नेवी में ज्वाईन किया था। परिवार के अनुसार दलीप ने 28 फरवरी को घर में आखिरी बार बातचीत की थी और उसके बाद से कोई समाचार नहीं मिला।
हमलें में हुई मौत’ बता दे कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हुई, जिसमें मर्चेंट नेवी के जहाज MV Skylight को निशाना बनाया गया था। इसी जहाज पर दलीप की डयूटी थी। जैसे की उनके मरने का समाचार मिला तो घर में मातक छा गया। हालाकि अभी तक दलीप का शव नही मिला है।
दलीप सहित दो लोगों की मौत: दलीप सिंह, जो जनवरी में मर्चेंट नेवी में शामिल हुए थे, उसी क्रूड/केमिकल टैंकर पर ड्यूटी कर रहे थे जब 1 मार्च की सुबह मिसाइल सीधे जहाज के आगे वाले हिस्से में लगी। कंपनी के अनुसार हमले के दौरान अधिकांश क्रू सुरक्षित निकाल लिए गए, लेकिन दलीप सहित दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
बिहार के कप्तान आशीष का शव मिल चुका है, जबकि दलीप के साथ लापता होने की जानकारी के बाद बचाव-तलाशी अभियान जारी है। दलीप अपने परिवार का मुख्य कमाई करने वाला सदस्य था और विदेश में बेहतर अवसरों की तलाश में नौकरी कर रहा था।
चार दिन पहले हुई थी बात: परिवार के अनुसार दलीप ने 28 फरवरी को घर में आखिरी बार बातचीत की थी और उसके बाद से कोई समाचार नहीं मिला। भारतीय और ओमान दोनों एजेंसियां शव और लापता नाविकों की तलाश में जुटी हुई हैं।
















