Haryana News: धारूहेडा की पायल रानी बनी सहायक प्रोफेसर, 15वीं रैंक लेकर लहराया परचम

On: March 4, 2026 9:21 PM
Follow Us:
धारूहेडा की पायल रानी बनी सहायक प्रोफेसर, 15वीं रैंक लेकर लहराया परचम

Haryana News: रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा के वार्ड 8 की बेटी व पाटौदी ब्लॉक के गाँव जटौली की बहू पायल रानी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पायल रानी, जो रिशिकेश की पत्नी हैं और वार्ड नंबर 05, जटौली की निवासी हैं।Haryana News

धारूहेड़ा के वार्ड 8 के रहने वाले विकास ने बताया कि उसकी बहन पायल रानी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त कर रहे हैं और इसे गाँव के युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं। उनके शिक्षक और सहपाठियों ने भी उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की सराहना की है।  पायल रानी के पिता सुरेंद्र  व परिजनो ने बेटी को इस उपलब्धि की बधाई दी है।Haryana News

पायल रानी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) से भूगोल में पीएचडी कर रही हैं। उनके शैक्षणिक योग्यता में BA, MA, B.Ed, NET, HTET और CTET शामिल हैं।Haryana News

धारूहेडा की पायल रानी बनी सहायक प्रोफेसर, 15वीं रैंक लेकर लहराया परचम
धारूहेडा की पायल रानी बनी सहायक प्रोफेसर, 15वीं रैंक लेकर लहराया परचम

15 वीं रैंक की हासिल: पायल रानी ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) के विज्ञापन संख्या 51/2024 के माध्यम से कॉलेज स्तर में भूगोल विषय के लिए सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित हुई हैं। उन्होंने Deprived Scheduled Caste (DSC) श्रेणी में 15वीं रैंक प्राप्त की है। उनका रोल नंबर 35178 है।

 

युवाओं को मार्गदर्शन देना: पायल रानी का कहना है कि उनका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को मार्गदर्शन देना और भूगोल विषय में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गाँव को गौरवान्वित किया है। उनकी चयन होने पर उनके सुसराल में खुशी मनाई जा रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now