उत्तराखंड की फिल्म “घंगतोल” इस दिन होगी रिलीज, भिवाड़ी के Genesis Mall में चलेगा पहला शो

On: March 4, 2026 7:03 PM
Follow Us:
उत्तराखंड की फिल्म “घंगतोल” इस दिन होगी रिलीज, भिवाड़ी के Genesis Mall में चलेगा पहला शो

भिवाड़ी: उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फिल्म “घंगतोल” 6 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन Genesis Mall, भिवाड़ी में किया जाएगा, जो क्षेत्र के दर्शकों के लिए उत्साह की खबर है।

संस्कृति पर फोकस’ बता दे कि फिल्म “घंगतोल” उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक वेशभूषा को बड़े पर्दे पर खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। क्षेत्र के उत्तराखंडी परिवार इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं और वे चाहते हैं कि उनके बच्चे अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ें।

फिल्म की निर्माता-निर्देशक श्रीमती सुशीला रावत ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बड़े परदे पर उतारने का सराहनीय प्रयास किया है। उनका कहना है कि फिल्म का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं और लोकसंस्कृति से परिचित कराना है।

भिवाडी में लगेगी यह फिल्म’ आयोजको ने बताया कि यह फिल्म एक सप्ताह तक Genesis Mall, भिवाड़ी में प्रदर्शित की जाएगी। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक परिवार अपने बच्चों के साथ फिल्म देखें और उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का अनुभव साझा करें।

स्थानीय आयोजकों ने उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े परिवारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराएं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now