रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार, 63 हजार से अधिक नकद बरामद

On: March 3, 2026 10:06 PM
Follow Us:
ARRESTED

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते और सट्टा लगाते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौके पर कुल 63 हजार 490 रुपए नकद बरामद किए हैं तथा सदर थाना पुलिस की टीम ने सात आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

 

ये किए काबू: इनकी पहचान झज्जर जिले के गांव मुबारिकपुर निवासी राम खिलाड़ी तथा गोकलगढ़ निवासी सुधीर, सरजीत, समय सिंह, रंगराव, चरण सिंह और नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से ताश के पत्ते और 51 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं।

बता दे कि रामपुरा थाना पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी गोविंद उर्फ अंडा को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 9 हजार 310 रुपए बरामद हुए। कानोड गेट चौकी पुलिस ने अजय नगर निवासी चरण सिंह को पकड़ा, जिसके पास से 1 हजार 650 रुपए मिले। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बड़ा तालाब क्षेत्र से महेंद्र सिंह को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 1 हजार 30 रुपए बरामद किए।

मुखबीर से मिली सूचना: पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने पर दबीश दी थी। सूचना के आधार पर रेडिंग पार्टी गठित कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई और आरोपियों को मौके से काबू किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांचशुरू कर दी गई है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now