New Voter List Dharuhera: हाल में चुनावों को लेकर नपा धारूहेड़ा की ओर से नई ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई है। बहुत से लोगों का वोट उनके अपने वार्ड में नही मिल रही है। ऐसे वो समझ रही है मेरी वोट कट गई लेकिन ऐसा नही है। धारूहेड़ा में पिछली बार 21 हजार से ज्यादा वोट थी जबकि इस बार 22 हजार से ज्यादा हो गई। पिछले बार हुए चुनाव से इस बार करीब एक हजार मतदाता ज्यादा हुए है।
डब्बल वोट पर गिरी गाज: बता दे कि धारूहेड़ा में दो हजार से ज्यादा वोट डब्बल थी जिसको इस बार हटा दिया गया है। कई लोगो की एक ही वोट दो दो वार्डो में दी हुई थी जो इस बार हट गई है।
घबराए नहीं: बहुत से लोग यह सोच रहे है उसकी वोट कट गई है। नहीं ऐसा नहीं अपनी वोट पर भाग नवंर व क्रमाक नंबर चैक तथा उसके आस पास के वार्डो मे चैक करें। क्योंकि बहुत से वोट दूसरे वार्डो में शिफ्ट हो गई है। इसलिए घबराए नहीं यहां दिए गए लिक्स से पूरी लिस्ट डाउनलोड कर ले तथा अच्छी तरह से चैक करें।
यहां चैक करें अपने नाम (Dharuhera Voter list)
7 मार्च तक करें शिकायत
रेवाड़ी नगर परिषद मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया एक माह चलेगी। 28 फरवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया 7 मार्च तक संशोधित प्राधिकारी के पास दावे और आपत्ति दर्ज करवाए जा सकेंगे।
New voter List: धारूहेड़ा: जिला उपायुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार धारूहेड़ा नगरपालिका के मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने को शेड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव को लेकर 28 को ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई है जबकि 7 मार्च को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी ।New voter List
12 मार्च को दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। जिला उपायुक्त के सामने 16 मार्च तक अपील दर्ज करवाई जा सकेगी और 19 मार्च को निपटारा किया जाएगा। 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
इनको मिली जिम्मेदारी: जिला प्रशासन ने धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड 1 से 9 के लिए जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी नितिश कुमार सिंगला और वार्ड 10 से 18 के लिए नायब तहसीलदार अजय मलिक को जिम्मेदारी सौंपी हैं।

















