मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हिन्दू सम्मेलन: सनातन धर्म की शक्ति और महानता के बारे में किया जागरूक

On: February 23, 2026 9:26 PM
Follow Us:
सनातन धर्म की शक्ति और महानता के बारे में किया जागरूक

हिन्दू सम्मेलन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने की जो तपस्यामय पथ पूर्ण हुआ है उसका उत्साह पुरे भारत में विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से समाज के द्वारा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अरावली हाइट सोसाइटी में हिन्दू सम्मेलन के नाम से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिसमे द्वारकाधीश सिटी सेक्टर, एवलोन रंगोली, आनंदम सोसाइटी, क्युबिक्स और निरंजन कॉलोनी के सभी हिन्दू भाइयो और बहनो ने बढ़चढ़कर भाग लिया जिसमे लगभग 1100 की संख्या में लोग आये।

धारूहेड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कापडीवास, सेक्टर छ व अरावली सोसायटी में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धारूहेड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कापडीवास, सेक्टर छ व अरावली सोसायटी में विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस हिन्दू सम्मेलन में हिन्दुओ की अथाह ऊर्जा को पुनः जाग्रत करने के लिए और आपस में बिना भेदभाव के एक सूत्र में रहने के लिए जोर दिया गया। सनातन धर्म की शक्ति और महानता के बारे में विस्तार से बताया गया।

grand Hindu conference in Dharuhera.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगेश , संत श्री हरिदास , डॉ रूप सिंह ने वक्ता के रूप में हिन्दू समाज की चेतना को जाग्रत किया और हिन्दुओ के कर्तव्यों का जागरण कराया। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमो से सनातन वीरता को भी दर्शाया गया।

इस हिन्दू सम्मेलन के लिए पालक नरेंद्र और आयोजन समिति में सुरेश , राकेश , प्रवीण , लोकेश प्रजापत , शिशुपाल ,अखिलेश , राजकुमार , उमेश , जसवंत , अजय , सुरेन्द्र और दीपक ने पूर्णरूप से भारतीय परम्परा से कार्यक्रम की रुपरेखा पूर्ण की ।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now