युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक बीमारी से था परेशान
धारूहेड़ा: गांव मालपुरा में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गौतम पुत्र राधेश्याम निवासी पृथ्वीपुर, थाना ताखा पुरलिया जिला इटावा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौतम पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था .
सेक्टर 6 पुलिस ने बताया कि गौतम 19 किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार देर शाम जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो मकान मालिक को संदेह हुआ। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कमरे की खड़की को तोड़कर उसे बाहर निकला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

















