धारूहेड़ा : यूजीसी (UGC) के समानता (Equity) नियमों के विरोध में धारूहेड़ा में स्वर्ण समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन किया किया। जहाँ वक्ताओं ने इन नियमों को हिंदुओं को बांटने वाला बताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप कि ये नियम हिंदू समाज को जातियों में बांट रहे हैं और “अगड़ा बनाम पिछड़ा” संघर्ष को बढ़ावा दे रहे हैं।UGC

फूले पार्क में हुए एकत्रित: स्वर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सुबह 10 बजे नपा कार्यालय के बाहर ज्योतिबा फुले पार्क के एकत्रित हुए। वहां पर वक्ताओ ने यूजीसी के विरोध में तथा होने वाले नुकसान के बारे में संबोधन किया।

निकाला जुलूस: स्वर्ण समाज ने ज्योतिबा फूले पार्क से धारूहेड़ा उप तहसील तक विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार यूजीसी एक्ट को वापस नहीं लेती, तब तक स्वर्ण समाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा ।यूजीसी के नए नियमों को लेकर पूरे देश में विरोध की आग फैल गई है।

पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। संगठनों के सदस्य सड़कों पर उतरे और इन नियमों को भेदभावपूर्ण बताया। विरोध जताते तर्क दिया कि ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी’ के नाम पर नया संकट पैदा किया जा रहा है। संगठनों ने साफ कर दिया है कि जब तक नियम वापस नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद: इस मौके बैठक में राजपूत सभा के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर, श्याम सुंदर , वीर सिंह राणा, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भारद्वाज, देशराज शर्मा, डीके शर्मा, भूपेंद्र, विजेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मंगल अग्रवाल, जैन सभा के अध्यक्ष मोहित जैन, संदीप जैन, बसंत, हरकेश तंवर, बलवंत सिंह, सतीश और गंगा सिंह छोकर सहित स्वर्ण समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

धारूहेड़ा: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते स्वर्ण समाज के लोग
















