मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रेवाड़ी की बेटी चहक यादव ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप लहराया परचम, एक नहीं जीते दो अवार्ड

On: February 20, 2026 9:46 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी की बेटी चहक यादव ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप लहराया परचम, एक नहीं जीते दो अवार्ड

Haryana News: रेवाड़ी के मोहल्ला शक्ति नगर निवासी युवा निशानेबाज चहक यादव ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की गई।Haryana News

चहक यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में ही 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वूमेन वर्ग में व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक, जबकि टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। चहक सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में अंतरराष्ट्रीय कोच रमन राव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। 2 फरवरी से शुरू हुई इस एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में 20 एशियाई देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। पांच ट्रायल के आधार पर चहक का चयन भारतीय टीम में हुआ था।Haryana News

कोच रमन राव ने बताया कि क्वालिफिकेशन राउंड में चहक ने 600 में से 574 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद टॉप-8 खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल नॉकआउट राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।
टीम इवेंट में चहक ने सर्वाधिक स्कोर कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस स्पर्धा में कजाकिस्तान की टीम को रजत तथा मालदीव की टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

कोच ने बताया कि पिछले वर्ष भी चहक का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था, लेकिन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की नीति के अनुसार अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों को अपने खर्च पर प्रतियोगिता में भाग लेना होता है, जिसके कारण वह तब भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकी थीं। वर्तमान नीति के तहत 19 से 21 वर्ष तथा 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों को ही सरकारी खर्चे पर भेजा जाता है।Haryana News

12 वर्ष की आयु में शूटिंग करियर की शुरुआत करने वाली चहक यादव इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीत चुकी हैं। कोच रमन राव ने बताया कि चहक की मेहनत और संघर्ष प्रेरणादायक है। उन्होंने अब तक सेकेंड हैंड पिस्टल से अभ्यास करते हुए पदक जीते हैं। पिछले वर्ष शूटिंग छोड़ने का विचार करने के बावजूद उन्हें कुछ और समय मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया, जिसका परिणाम आज इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता के रूप में सामने आया है।Haryana News

उन्होंने बताया कि अकादमी के खिलाड़ियों का यह एशियाई चैंपियनशिप में लगातार दूसरा पदक है। इससे पूर्व पिछली एशियन चैंपियनशिप में भी अकादमी के खिलाड़ी प्रियांशु यादव ने स्वर्ण पदक जीता था। चहक के अकादमी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now