Rewari News: धारूहेड़ा: गरीब नगर स्थित श्री नंदू गौशाला एवं उपचारशाला में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। शहर के वरिष्ठ नागरिक एवं प्रख्यात व्यापारी जलधीर मलिक ने गौसेवा के लिए 11 हजार रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की।
गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि दान में प्राप्त यह राशि गौवंश के चारे की व्यवस्था में उपयोग की जाएगी। समिति के सदस्यों ने जलधीर मलिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों के सहयोग से ही गौशाला की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो पाती हैं।Rewari News
गौशाला प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सहयोग से बेसहारा गौवंश की देखभाल और उपचार कार्यों को मजबूती मिलती है। बता दे गौशाला मे धारूहेड़ा ही नहीं आस पास गांवों से बडी संख्या में लोग सहयोग कर रहे है। फिलहाल गौशाला में 700 से ज्यादा गौवंश है।Rewari News

















