मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana crime: तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे चढा रेवाड़ी पुलिस के हत्थे

On: February 19, 2026 6:39 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana crime: सीआईए रेवाड़ी की टीम को एक बडी सफलता मिली है। करीब तीन साल से गांव औलांत में हुई चोरी और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

जानिए कैसे पकडा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव घाघोट निवासी ओमबीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2022 की रात गांव औलांत में ओमप्रकाश के घर चोरी हुई थी। चोर बक्सा लेकर भाग रहे थे। पीछा करने पर आरोपियों ने विजय पंच पर गोली चला दी थी और नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे।Haryana crime

पहले ये किए काबू: इससे पहले आरोपी रविंद्र और महेश कुमार के घरों में भी चोरी कर चुके थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें जिला अलवर, मुरैना, गुरुग्राम और फरीदाबाद के आरोपी शामिल हैं।Haryana crime

दो दिन रिमांड पर: पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि सभी आरोपी फरवरी 2023 में गांव बासदूदा में लूट का प्रयास कर चुके थे और फायरिंग कर फरार हो गए थे। अब फरार आरोपी ओमबीर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।Haryana crime

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now