मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi News: बारूद के ढेर पर टीकी है भिवाड़ी, प्रशासन को कानों तक खबर नहीं

On: February 18, 2026 12:17 PM
Follow Us:
बारूद के ढेर पर टीकी है भिवाड़ी, प्रशासन को कानों तक खबर नहीं

भिवाड़ी: खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। घटनास्थल से महज 400 मीटर दूर एक और अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही है। टीम ने जब फैक्टरी में रैड की तो बड़ी मात्रा में पॉपअप पटाखे और केमिकल मिले हैं। इतना ही नहीं पास ही एक एक गोदाम से अवैध पटाखों का भंडार बरामद किया गया है।Bhiwadi News

पुलिस को कोई खबर: सबसे अहम बात है कि प्रशासन को मोटी मंथली मिल रही थी यही कारण है इन अवैध फैक्ट्रीयो पर कोई लगाम ही नहीं थी। कांग्रेस नेता इमरान खान की सूचना पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम रीको के प्लॉट संख्या जी-1/682 पर पहुंची जहां पॉपअप पटाखों का बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा था।Bhiwadi News

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के राशन डिपो से इस बार गायब होगा बाजरा, जानिए क्या है कारण

एडीएम सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम यहां पहुंची। यह फैक्टरी स्टील फैब्रिकेशन के काम के लिए पंजीकृत है। फैक्टरी मालिक ने आरओ से वॉशिंग पाउडर बनाने की स्वीकृति ली थी।Bhiwadi News

 टीम ने जब  फैक्टरी में रैड की तो बड़ी मात्रा में पॉपअप पटाखे और केमिकल मिले हैं।
टीम ने जब फैक्टरी में रैड की तो बड़ी मात्रा में पॉपअप पटाखे और केमिकल मिले हैं।

नहीं आया मालिक: रैड पर पहुंची टीम ने जब फैक्टरी मालिक को फोन किया गया लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा। एक घंटा इंतजार करने के बाद गेट का ताला तोड़कर टीम अंदर गई। फैक्टरी में भारी मात्रा में पटाखे और पटाखे बनाने का सामान और केमिकल मिले हैं।

यह भी पढ़ें  Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा का जेवलिन हो रहा आन लाईन नीलाम: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 7 अक्टूबर तक लगा सकते हैं बोली, गंगा को निर्मल बनाने में खर्च होगी मिलने वाले राशि


जानिए कैसे पैक करते थे पटाखे: गोदाम में चाइनीज रैपर में पटाखे पैक किए गए थे ताकि आसानी से परिवहन और सप्लाई किया जा सके। यह अवैध स्टॉक होली या अन्य त्योहारों के लिए तैयार किया जा रहा था। प्रशासन अब इन पटाखों की सप्लाई चेन की गहन जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि पटाखे किन फर्मों, डीलरों या क्षेत्रों में भेजे जाने थे। मुख्य रूप से राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के बाजारों में इनकी सप्लाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें  Murder in Rewari: युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, पहचान कराने में जुटी Haryana Police

एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री पकडी: हादसे के बाद टीम ने रैड मारी तो एक ओर बडा खुलासा हुआ है। यह फैक्टरी खुशखेड़ा ब्लास्ट स्थल से महज 500 मीटर दूर है। सोमवार को जब पास की फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ तो यह फैक्टरी चल रही थी। ब्लास्ट के बाद मालिक फैक्टरी पर ताला लगाकर फरार हो गया था।

टीम ने की रेड: मौके पर एडीएम सुमित्रा मिश्रा, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद और फायर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now