उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। वहीं अगले दो दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। 17 और 18 फरवरी को उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है।
यहां होगी बर्फबारी: मौसम विभाग ने बातया कि पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को यहां के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।
मैदानी इलाकों में गर्मी की आहट के बीच राहत और आफत दोनों की खबर है। 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty winds) चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। दिल्ली में भी 17 और 18 फरवरी को तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने के आसार हैं।Weather
किसानों के लिए जरूरी सलाह
तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण फसलों पर असर पड़ सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के किसानों के लिए सलाह है:
गेहूं, सरसों और चने की फसलों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की और बार-बार सिंचाई करें। मिट्टी की नमी बचाने के लिए मल्चिंग का प्रयोग करें। तेज हवाओं और आंधी के अलर्ट को देखते हुए सब्जियों और फलों के पौधों को सहारा दें ताकि वे गिरें नहीं।
गर्मी दिखाएगी तेवर: मौमस विभाग ने बताया कि फरवरी में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों तक रात के तापमान (न्यूनतम तापमान) में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।Weather
हालांकि, दिन का तापमान (अधिकतम तापमान) सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होगी। गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी दिन का पारा सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर रहेगा।Weather

















