मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: पलवल के इस गांव में फैली ‘रहस्यमयी बीमारी’, 15 दिन में 12 मौत, स्वास्थ्य विभाग की उडी नीदं

On: February 16, 2026 7:43 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में अजीब बीमारी फैली हुई है। इस बिमारी के चलते हरियाणा के पलवल जिले के छायंसा गांव में त्रएक रहस्यमयी बीमारी लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है। बता दे कि पिछले 15 दिनों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। अचानक हो रही मौतों से पूरे गांव में डर का माहौल है।

बता दे सबसे पहले कुछ लोगों को तेज बुखार, खांसी, उल्टी, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत हुई। देख्ते ही देखते कुछ मरीजों की हालत इतनी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां जाकर दम तोड दिया। हैरानी की बात ये है कि कई लोग कुछ ही दिनों में गंभीर रूप से बीमार हो गए। पिछले 15 दिन में 12 लोगो की मौत से गांव में अफरा तफरी मची हुई है।Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana News: किसानो की हुई अब बल्ले बल्ले, अब सिर्फ एक ही कागजात से मिल जाएगा लोन

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच: गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर जांच कर रही है। बीमारी के चलते अब तक 400 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और करीब 300 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। शुरुआती जांच में दो लोगों में हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की पुष्टि हुई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इससे सभी मौतों की वजह साफ नहीं होती।

पीने के पाने के लिए लिए सेंपल: स्वास्थ्य अधिकारियों ने गांव के पीने के पानी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। जांच में सामने आया है कि कई घरों के पानी में बैक्टीरिया पाए गए हैं और क्लोरीन की मात्रा कम है। इससे आशंका जताई जा रही है कि गंदा पानी बीमारी फैलने की बड़ी वजह हो सकता है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now