Haryana crime: वैलेंटाइन डे पर रेवाड़ी में प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, जानिए क्यों किया ऐसा

On: February 16, 2026 9:26 AM
Follow Us:
वैलेंटाइन डे पर रेवाड़ी में प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, जानिए क्यों किया ऐसा

Haryana crime: रेवाड़ी। जिले के बावल थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन डे के दिन एक 21 वर्षीय युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव नांगल तेजू निवासी प्रतीक के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।Haryana crime

बावल पुलिस अनुसार 14 फरवरी को प्रतीक अपनी कथित प्रेमिका से मिलना चाहता था, लेकिन लड़की ने मिलने से मना कर दिया। बताया गया है कि युवती की शादी पहले ही किसी अन्य स्थान पर तय हो चुकी थी।Haryana crime

अस्पताल में तोडा दम: परिजनों के अनुसार प्रतीक 14 फरवरी को अपने चाचा को बावल छोड़ने गया था। इसके बाद जब वह घर लौटा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलते देख परिवार के लोग उसे तुरंत बावल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेवाड़ी रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।Haryana crime

बताया गया कि प्रतीक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का भाई था, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।मामले में यह भी सामने आया है कि उसी दिन युवती के परिजनों ने युवक के परिवार से संपर्क कर प्रतीक को उनकी बेटी से दूर रहने के लिए कहा था।

जांच अधिकारी एसआई करण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और प्राथमिक तौर पर मौत का कारण जहर खाना पाया गया है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत दोपहर करीब 3 बजकर 10 मिनट पर हुई, जबकि 3 बजकर 12 मिनट पर लड़की के चाचा द्वारा लड़के के परिजनों को फोन कर बेटी से दूर रहने की बात कही गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now